चकिया कोतवाली में फटा चौकी प्रभारी सहित अन्य सिपाहियों का कुर्ता……..सब डूबे रंग में…

चकिया कोतवाली में फटा चौकी प्रभारी सहित अन्य सिपाहियों का कुर्ता……..सब डूबे रंग में…

उत्तर-प्रदेश/ चंदौली रंगोत्सव का पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद आज चकिया कोतवाली में घर से दूर पुलिस के जवान अपने अधिकारियों के साथ होली का पर्व मनाया। जहां पर कुर्ता फार होली खेलते हुए खूब थिरके। और लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं वरिष्ठ एसएसआई राणा प्रताप यादव युवा सिपाहियों को थिरकते देख अपने को रोक नही पाए। खूब थिरके। चौकी प्रभारी चकिया व शिकारगंज भी जवानों के साथ थिरते नजर आए।देखते ही सब जवान दौड़ पङे। सच एक पल ऐसा लग कि ये जवान घर से दूर जरूर हैं। पर कर्तव्य का निर्वाह करते ही कोतवाली को ही अपना घर बना लिया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…