मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
स्व0 भारद्वाज साल 2009 से 2014 के बीच कर्नाटक के गवर्नर रहे। इसी के साथ उन्हें केरल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साल 2012 से 2013 तक उनके पास केरल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार था। साल 1982 में पहली बार राज्य सभा पहुंचने वाले स्व0 भारद्वाज को 31 दिसंबर 1984 को कानून राज्य मंत्री बनाया गया। नवंबर 1989 तक वह इस पद पर रहे। अप्रैल 1988 में उन्हें दोबारा से राज्य सभा भेजा गया। अपने राजनीतिक सफर के दरमियान वह योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालयन, कानून मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय में सेवा दे चुके हैं। स्व0 भारद्वाज मध्य प्रदेश और हरियाणा से राज्य सभा सांसद भी थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…