शिवपाल सिंह व आदित्य ने दी होली की हार्दिक बधाई…

शिवपाल सिंह व आदित्य ने दी होली की हार्दिक बधाई…

लखनऊ 9 मार्च। पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव और पी0सी0एफ0 सभापति आदित्य यादव ने रंगों के पावन पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
शिवपाल यादव ने कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए और त्योहार की यह उमंग देश और प्रदेश की प्रगति की सूत्रधार बने। श्री यादव ने कहा कि रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो। होली के अवसर पर लोगों के हृदयों में प्रकट होने वाला सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव और भातृत्व वर्ष पर्यन्त कायम रहे ताकि देश व प्रदेश में शान्ति और सद्भावना का वातावरण बना रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…