हादसे में पुलिस के दरोगा की हुई मौत, सिपाही की हालत गंभीर….

हादसे में पुलिस के दरोगा की हुई मौत, सिपाही की हालत गंभीर….

उत्तर-प्रदेश जनपद कन्नौज में रविवार रात गश्त के दौरान छिबरामऊ की जामा मस्जिद के पास दरोगा रणधीर सिंह की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बाइक गिरने से दरोगा और सिपाही घायल हो गए।
दोनों को 100 सैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दरोगा प्रदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही सुशील कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुबह एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ल, सीओ अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही से हादसे की जानकारी ली। हादसे की जानकारी मिलते ही दरोगा के घर चीख-पुकार मच गई।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…