आज का राशिफल दिन-शनिवार,दिनांक 7 मार्च 2020…

आज का राशिफल दिन-शनिवार,दिनांक 7 मार्च 2020…

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 67 दिन है। साल में अभी और 298 दिन और (लीप वर्ष में 299 दिन शेष है।

🐏 मेष: आज का दिन आपके लिए अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्षम रहेंगे। अगर मामला शारीरिक श्रम का है तो आपको अपनी क्षमता के अनुरूप ही काम का दबाव लेना बेहतर रहेगा। आप अपने कामों में दक्ष हैं लेकिन फिर भी अत्यधिक तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। संभव है कि एक जैसे काम करने से आपको कुछ बोरियत और ऊब महसूस हो।

🐄 वृष: आज आपको किसी भी मामले में परिश्रम करने से पीछे नहीं रहना है। आपको सफलता अपने श्रम के बूते ही मिल सकती है। भाग्य तभी साथ देगा जब आप परिस्थितियों पर अपना नियंत्रण रख पाएंगे। काम में चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों और मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी। आप अपना फोकस काम पर बनाए रखेंगे तो आपको कुछ विशेष लाभ मिलने की संभावना भी प्रबल हो सकती है।

👫 मिथुन: आज आपके दृष्टिकोण में एक सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। जिन चीजों से आप अभी तक बचने की कोशिश कर रहे थे, अचानक उनका सामना करने का विचार आपके भीतर कौंध सकता है। आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है। आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है। करियर के मामले में शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे और आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

🦀 कर्क: आज आप थोड़े थके और तनावपूर्ण स्थिति में रहने के बावजूद भी अपने पक्ष में कई अच्छे परिणाम लाने में सफल रह सकते हैं। आपके कर्मों को भाग्य और सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। कोई भी काम उतना ही करें, जितने में आप खुद को तनाव से मुक्त रख पाएं। अत्यधिक वर्कलोड आपको बीमार कर सकता है। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा। प्रकृति और अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें, अपने स्वभाव में रहें।

🦁 सिंह: आज आप अपने काम की गति से ना केवल अपने पुराने पेंडिंग कामों को पूरा कर पाएंगे बल्कि आप करियर या प्रोफेशनल मोर्चे पर अपनी किस्मत को बदलने की स्थिति में रहेंगे। जो लोग आपका विरोध कर रहे थे, वे आपके पक्ष में आ सकते हैं, या आपसे पराजित हो सकते हैं। परिस्थितियों में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए रोमांचकारी हो सकते हैं। अगर किसी खोज या काम में लगे हैं, तो इससे थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है।

💁‍♀ कन्या: आज का दिन आपके लिए अपने खुद के कुछ काम प्राथमिकता के साथ निपटाने का रह सकता है। व्यवसायिक व्यवस्तता के चलते आप निजी जीवन के जो काम टाल रहे थे, वे पूरा करने का समय आ गया है। आज आप भौतिक आराम, भौतिक सुख, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों की उम्मीद कर सकते हैं। आपका दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है। अब अधिक ध्यान केंद्रित करें।

⚖ तुला: आज आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों के साथ आपको सख्ती के साथ पेश आना पड़ सकता है। किसी भी मामले में आपको आज टालमटोल वाला स्वभाव नहीं अपनाना चाहिए। आपको अपने काम के प्रति अधिक समर्पण और आइडिएशन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आज कुछ घटनाएं आपके आने वाले कल पर खासा असर डाल सकती हैं। परिस्थितियों को अपने पक्ष में रखने का प्रयास करें।

🦂 वृश्चिक: आज आपको अपने अंदर के कलाकार को जगाने का मौका मिल सकता है। आपकी सोई प्रतिभा को कोई जगा सकता है। इससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। कुछ थोड़ा नुकसान होने के संकेत हैं सो अपने ज्ञान पर भरोसा रखें और चीजों की खरीदारी में मोलभाव जरूर करें। आपको बिजनेस के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही पूरी सतर्कता से करें।

🏹 धनु: आज का दिन कुछ खास हो सकता है। कार्ड्स संकेत कर रहे हैं कि किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपको समय गुजारने के लिए मिल सकता है। जो लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए कुछ अच्छी खबरें आज आ सकती हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी नए व्यक्ति से होने के योग बन रहे हैं। आपका काम में मन थोड़ा कम ही लगेगा लेकिन फिर भी जरूरी कामों को तय समय सीमा में निपटाने का प्रयास करें, थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

🐊 मकर: आज का दिन आपके लिए आशावादी नजरिए से आगे बढ़ने का है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको कुछ विशेष लाभ दिला सकता है। आपको आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। अगर कोई प्रमोशन अटका हुआ है तो उसे लेकर आज कोई कार्यवाही होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन संतुलित रहेगा लेकिन आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए आत्म अवलोकन का है। जितनी जिम्मेदारियां और दबाव आप पर है, क्या उनके साथ आप न्याय कर पा रहे हैं, इस पर विचार करें। प्रोफेशनल ग्रोथ के चक्कर में निजी जीवन के लिए आरक्षित समय को बर्बाद ना करें। ये आपके लिए भविष्य में रिश्तों के लिहाज से खटास पैदा करने वाला हो सकता है। आपको अपने करियर या बिजनेस में थोड़ा बड़ा टारगेट सोचना चाहिए।

🐋 मीन: आज के दिन आप अपने जीवन से नकारात्मकताओं को दूर करें। आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है, इस कारण आप कई मामलों में विरोधाभासी विचारों से घिर सकते हैं। किसी भी मामले में अति उत्साह या अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको बचना होगा। आपको कुछ अनैतिक कामों के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…