रसूलपुर मझगवां में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम…

रसूलपुर मझगवां में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम…

उन्नाव: आज प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मझगवां गंज मुरादाबाद उन्नाव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रबंध समिति की बैठक की गयी।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अपर्णा शुक्ला ने प्रबंध समिति की बैठक में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,स्वास्थ्य मंत्रालय,परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल से समन्वित और अग्रसारित प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षक और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना 22 जनवरी 2015 से प्रारंभ हुई थी।उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरखेड़ा की सहायक अध्यापिका श्रीमती उर्मिला यादव ने बताया कि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है पर सबसे अधिक दुर्भाग्य की बात है कि बढ़ती जनसंख्या के बावजूद लड़कियों का अनुपात घट रहा है।भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार हर हजार लड़कों पर 927 लड़कियां हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार 943 लड़कियां हैं।उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरखेड़ा के इंचार्ज श्री दिलीप कुमार कटियार ने बताया कि भारत को बाल लिंग में 195 देशों में से 41 वां स्थान दिया गया है अर्थात हम लिंग अनुपात में 40 देशों से पीछे हैं। श्रीमती प्रतीक्षा कटियार स०अ०, शिक्षामित्र उपासना शुक्ला, मलखान, लक्ष्मी देवी,जयकारा व ग्राम की महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…