घर की छत पर यह सामान जुटाना पड़ सकता है भारी…..

घर की छत पर यह सामान जुटाना पड़ सकता है भारी…..

खा सकते हैं आप जेल की हवा भी…

वाराणसी/उत्तर प्रदेश । अगर आपने अपने घरों की छत पर ईंट,पत्थर या ऐसे सामान जुटाएं हैं जिससे जान माल का खतरा हो सकता है तो आप जेल की हवा खा सकते हैं। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा ड्रोन कैमरों के जरिए आपके छतों की निगरानी रख रहा है। दिल्ली में दंगाइयों ने मकानों की छत पर ईंट, पत्थर जुटाए थे और लोगों पर छत से ही पथराव किया था। होली पर्व पर अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाडऩे की खुफिया रिपोर्ट के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। संवेदनशील इलाकों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। शांति कमेटियों के माध्यम से इलाके की हर गतिविधियों की रिपोर्ट ली जा रही है। हर छोटी,बड़ी समस्याएं जिनकी आड़ में अराजक तत्व बवाल कर सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा।

हिंसा करने वालों से सख्ती से आएं पेश…

दिल्ली हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश में होली का पर्व फीका नहीं करेंनइसके लिए योगी सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। मुख्यमंत्री ने संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से पेश आएं। होली का पर्व सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हो मुख्यमंत्री ने सभी धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए।

संवाददाता सुहैल मारूफ की रिपोर्ट….