आगरा मे साइको आशिक’ ने गली की दीवारों पर लिख दींं आपत्तिजनक बातें…

आगरा मे साइको आशिक’ ने गली की दीवारों पर लिख दींं आपत्तिजनक बातें…

इकतरफा इश्‍क में लड़की के दरवाजे पर बरात लेकर आने वाले दूल्‍हे को गोली मारने की धमकी देने वाला सिरफिरा सच में ‘साइको’ ही है। इस युवक ने गली की दीवारों पर भी युवती को लेकर आपत्तिजनक बातें लिख दी थीं। युवती के परिजन भी आजिज हो चुके थे। युवती का इस युवक ने जीना दुश्‍वार कर रखा था। पुलिस ने हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज लिया है लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई हैताजमहल के नजदीक बसे ताजगंज क्षेत्र में बरात लेकर आने वाले दूल्‍हे को गोली मारने की धमकी के प्रकरण में आरोपित विमल की करतूत इससे भी ज्‍यादा हैरान करने वाली हैं। ताजगंज क्षेत्र में सिरफिरे ने एक मकान की दीवार पर युवतियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिख दीं। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ताजगंज क्षेत्र निवासी परिवार एक सप्ताह पहले अलीगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में शामिल होने गया था। परिवार 28 फरवरी को लौटा तो घर के बाहर की दीवारों पर उनकी बेटियों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी पाईं। इससे परेशान परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामले के अनुसार ताजगंज क्षेत्र निवासी विमल एक लड़की को लंबे समय से पीछा कर रहा है। उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर आए दिन रास्ते में उससे छेड़छाड़ करके परेशान करता। लड़की द्वारा स्वजनों को इसकी जानकारी देने पर उन्होंने विमल के परिवार से इसकी शिकायत की। इसके बाद भी आरोपित अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं तय कर दी।एक सप्ताह बाद लड़की की बरात आनी है। आरोपित विमल को रिश्ता तय होने का पता चला तो वह लड़की के मंगेतर के घर पहुंच गया। उसे बरात लड़की के दरवाजे लाने पर गोली मारने की धमकी दे दी। इससे दूल्हा और उसके स्वजन दहशत में आ गए। उन्होंने लड़की वालों से संपर्क किया। बरात लाने से मना कर दिया, रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। लड़की वाले शादी के कार्ड छपवाकर बांट चुके हैं। अब वे लड़के वालों को बरात लोन के लिए मनाने की कोशिश में जुट गए। वहीं ताजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…