ताजनगरी आगरा में सिरफिरे आशिक की वर पक्ष को धमकी अगर गांव में बरात आई तो बिछा दूंगा लाशें, टूट गई शादी…

ताजनगरी आगरा में सिरफिरे आशिक की वर पक्ष को धमकी अगर गांव में बरात आई तो बिछा दूंगा लाशें, टूट गई शादी…

मार्च मंगलवार 3-3-2020 आगरा में इन दिनों जबरिया प्रेम का चलन बढ़ गया है। ताजा मामला प्रेम की निशानी ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित ताजगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक सिरफिरे ने लड़की की शादी तुड़वा दी।सिरफिरा लड़की के एक तरफा प्रेम में पड़ा है। कई जतन करने के दौरान उसने एक बार लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इससे लड़की का परिवार दहशत में है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। धमकी देने वाले युवक के खिलाफ लड़की के परिवारीजन ने केस भी दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर सिरफिरा अपनी हरकतों में लगा है। लड़की की शादी तय होने की सूचना पर वह भड़क गया। इस सिरफिरे आशिक ने सनी देओल की फिल्म का डायलॉग कॉपी करते हुए दूल्हा पक्ष को फोन पर धमकी दी कि अगर गांव में बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा। सिरफिरे युवक की इस धमकी के बाद लड़के वालों ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया।पीडि़त युवती आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। मोहल्ले का ही विमल काफी समय से उसके पीछे पड़ा हुआ था। लड़की जब भी घर से बाजार आती-जाती विमल उसके साथ छेड़छाड़ करता, उसका रास्ता रोकता। इससे परेशान होकर उसके परिवार के लोगों ने विमल की ताजगंज थाने में शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा भी, लेकिन फिर कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया।पुलिस की मामले को गंभीरता से न लेने पर विमल का हौसला बढ़ गया। वह लड़की को परेशान करने की नई हरकतें भी करने लगा। इससे परेशान लड़की के परिवार ने उका रिश्ता तय किया था। इसी 12 मार्च को उसकी शादी तय थी। लड़की के घरवालों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। इस बात की जानकारी होने पर विमल इस लड़की के घर पहुंच गया और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। विमल यहीं नहीं रुका। वह उस लड़के के घर भी जा पहुंचा जिससे लड़की की शादी तय थी। विमल ने लड़केवालों के घर जाकर उन्हें धमकी दी कि अगर गांव में बारात आई तो वह लाशें बिछा देगा।इससे लड़के के परिवार के लोग काफी दहशत में आ गए और लड़की से तय रिश्ता तोड़ दिया। अब विमल युवती के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। लड़की के घर के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने विमल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस विमल की गिरफ्तारी के लिए जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। वह लगातार उसकी तलाश में लगी है। लड़की के घर के लोग एक बार उसी घर में उसके विवाह के लिए प्रयासरत हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…