बुलंदशहर के सिपाही ने मुरादाबाद में की खुदकशी…

 

बुलंदशहर के सिपाही ने मुरादाबाद में की खुदकशी…

मार्च सोमवार 2-3-2020 मुरादाबाद/उत्तर-प्रदेश। मुरादाबाद के मझोला थाने में तैनात सिपाही अंकुर ने रविवार की शाम खुद को गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में अंकुर की शादी हुई थी। अंकुर ने लव मैरिज की थी। जैसे ही सिपाही के मौत की खबर परिजनों को मिली घर में मातम छा गया। सगे.संबधियों का भी रो.रोकर बुरा हाल है। अंकुर के दोस्तों ने बताया कि वह बहुत मिलनसार इंसान था। अंकुर पिछले कुछ दिनों से परेशान रहता था। सिपाही की आत्महत्या से पुलिस महकमा भी सन्न है।

पड़ताल में जुटी पुलिस

सिपाही की आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल की पुलिस पड़ताल में जुट गई है। अंकुर के नजदीकी भी जुटने लगे है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

सिपाही पर लगा था रेप का आरोप

मझोला थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही पर उसकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जब यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो सिपाही ने सात फरवरी को युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों ने इसकी जानकारी नारी उत्थान केंद्र में पेश होकर दी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…