जदयू नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है JDU नेता…

जदयू नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है JDU नेता…

मार्च सोमवार 2-3-2020 राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जदयू मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बिहार में असली लड़ाई कार्यकर्ता बनाम परिवादवाद के बीच होगी। वहीं जदयू के महासचिव RCP सिंह ने कहा नीतीश कुमार बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहते हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें उन्हें 2020 में एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। जदयू सांसद ललन सिंह बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की चर्चा आज पूरी दुनिया में है। उन्होंने विकास की एक पूर्ण गाथा लिखी है। मिलन बोले आज वह लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, जिनकी सरकार में बिहार के लोग राज्य छोड़कर डर के कारण दूसरे राज्यों में चले गए। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बोले विकास की चर्चा बिहार के घर-घर तक है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह बोले नीतीश कुमार बिहार में विकास की लंबी लकीर खींची है। आज बिहार देश के अन्य दूसरे राज्यों को भी रास्ता दिखा रहा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…