यहां भाजपा विधायक का हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक…..

यहां भाजपा विधायक का हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक…..

उत्तर-प्रदेश जनपद बुलंदशहर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदर विधायक व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा विधायक पिछले कई माह से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले तीन माह से काफी बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि विधायक के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिवारीजन को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वह सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक सम्पर्पित नेता खो दिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…