20 किलो 50 ग्राम नाजायज चरस (कीमती अन्तर्राष्ट्रीय बाजार 6,01,50,000,…

20 किलो 50 ग्राम नाजायज चरस (कीमती अन्तर्राष्ट्रीय बाजार 6,01,50,000,…

छः करोड एक लाख पचास हजार रुपया ) सहित 04 नफर नेपाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार…

संयुक्त सघन चेकिंग मादक पदार्थ के क्रम में पुलिस व एस0एस0वी0 टीम के उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार मिश्र आरक्षी रंजय लाल साहनी आरक्षी अशोक कुमार यादव महिला आरक्षी कोमल शर्मा व एस0एस0वी0 ए कम्पनी 42 वाहिनी के सहायक उ0नि0 श्री कुलदीप सिंह आरक्षी सामान्य जसवन्त सिंह महिला आरक्षी सामान्य सन्तोष महिला आरक्षी सामान्य रंजू कुमारी महिला आरक्षी सामान्य प्रीती रानी के द्वारा एस0एस0वी0 चेक पोस्ट नेपाल से भारत* आने वाले यात्रियो की चेकिंग के दौरान समय करीब 07.50 बजे सुबह 04 नफर नेपाली महिला 1. प्यारी पुनः पतनी बघीमान पुनः निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 03.960 किलो ग्राम नाजायज चरस 2. गनमाला पुनः पत्नी पुरवान पुनः निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.80 किलो ग्राम नाजायज चरस 3. शीला ओली पत्नी जगत ओली निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.900 किलो ग्राम नाजायज चरस 4. घनमाया रोका पत्नी रामकुमार रोका निवासी लम्ही वार्ड नं0 05 थाना लम्ही जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 5.110 किलो ग्राम नाजायज चरस कुल 20.050 किलोग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 054/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम प्यारी उपरोक्त मु0अ0सं0 055/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम गनमाला उपरोक्त मु0अ0सं0 56/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम शीला उपरोक्त मु0अ0सं0 57/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम घनमाया रोका उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर समस्त महिला अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।

कैलाश नाथ राना की रिपोर्ट…