अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ 16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे शपथ…

अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ 16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे शपथ…

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दिल्ली में सरकार बनाने का 22 साल बाद भी सपना नहीं हुआ पूरा…

8 महिलाएं विधायक बनीं सभी आप पार्टी की, आप के पांचों मुस्लिम उम्मीदवार अच्छे मतों से जीते…

चार सीटों पर एक लाख से अधिक एवं 13 सीटों पर 60 हजार से कम वोट पड़े…

एनडीए की अब सिर्फ 16 राज्यों में सरकार…

चुनाव नतीजे आने के बाद पत्नी सुनीता को जन्मदिन पर केक खिलाते हुए 👆

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर “आप” बांकी सब हुए साफ…सारी ताकत झोंकने के बाद भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का दिल्ली में सरकार बनाने का सपना एक बार फिर हुआ चूर। दिल्ली की 70 विस सीटों में से चार सीटों पर एक लाख से अधिक वोट पड़े जबकि 13 ऐसी सीटें रहीं जहां 60 हजार से कम वोट पड़े। एनडीए की अब 16 राज्यों में सरकार है जबकि 2018 तक 21 राज्यों में उसकी सरकार थी। चुनाव परिणाम आने के बाद आज “आप” की बैठक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हो रही है, जिसमें नई सरकार के शपथग्रहण की तारीख पर विचार होगा। सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्री 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शाहीन बाग विस सीट पर सबसे बड़ी जीत आप के अमानतुल्ला खां की हुई, जिन्होने 71,827 वोटों से भाजपा के ब्रह्म प्रकाश को हराया। आप पार्टी ने पांच मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे थे और पांचों ने अच्छे मतों से जीत हासिल की। बल्लीमारान विस से इमरान हुसैन, ओखला से अमानतुल्ला खां, मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस, सीलमपुर से अब्दुल रहमान एवं मटियामहल से शोएब इकबाल विजयी हुए। दिल्ली विस में इस बार 8 महिलाएं चुनाव जीतीं, ये सभी आम आदमी पार्टी की हैं। भाजपा की सभी 6 एवं कांग्रेस की 10 महिला उम्मीदवार चुनाव हार गईं। केजरीवाल के सभी मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव जीते। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के सुनील यादव को 21,697 वोटों से हराया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 3,207 वोटों से जीते।
लोकसभा के चुनाव 2019 में हारने वाले आप के दिलीप पांडेय, राघव चढ्ढा एवं आतिशी इस बार विधायक बन गईं। भाजपा ने 8 सीटों रोहिणी, रोहतास नगर, विश्वास नगर, गांधीनगर, घोंडा, करावल नगर, बदरपुर एवं लक्ष्मी नगर सीट पर जीत दर्ज की। दो विस सीटें ऐसी रहीं जहां 20 हजार से अधिक वोटों से आप के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस ने 20,704 एवं हरिनगर से राजकुमार ढिल्लो ने 20,131 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। जिन चार सीटों पर एक लाख से अधिक वोट पड़े, उनमें बुराड़ी में आप के संजीव झा को 1,39,598 विकासपुरी से आप के महिंदर यादव को 1,33,898 मटियामहल से आप के गुलाब सिंह को 1,39,010 एवं ओखला से आप के अमानतुल्ला खां को 1,30,367 वोट मिले। सबसे कम वोट दिल्ली कैंट विस सीट पर पड़े, यहां केवल 28,971 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट…