घंटाघर पर हिंसा भड़काने में दो और प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों पर एफआइआर…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

घंटाघर पर हिंसा भड़काने में दो और प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों पर एफआइआर…

घंटाघर पर सीएए के ख‍िलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने में पुलिस ने दो और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये प्रदर्शनकारिया में बांसमंडी निवासी मो. एहतिशाम व मो. अकरम हैं। दोनों अन्य साथियों के साथ लोगों को पोस्टर बांटकर ह‍िंसा भड़काने के साथ घंटाघर प्रदर्शन में उन्हें शामिल करवा रहे थे।एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में ठाकुरगंज थाने में 21 प्रदर्शनकारियों को नामजद करते हुए 100 से अधिक पर एफआइआर दर्ज हुई है। प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया के साथ भड़काऊ पोस्टर बैनर बांटकर उत्तेजक नारे लगा रहे थे। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने एनआरसी व सीएए के विरोध में कई महिलाओं को भी भड़काकर प्रदर्शन में शामिल करवाया।प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर दिये, जिससे जाम लग रहा था। पुलिस के मना करने पर नारेबाजी शुरू कर दी और यहां से दिल्ली चलो कहते हुए जुलूस निकालने लगे। पुलिस ने समझाकर रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्कामुक्की की। पुलिस घंटाघर प्रदर्शन के मामले में अब तक 400 से अधिक लोगों पर एफआइआर दर्ज कर चुकी है। दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। 500 से ज्यादा को नोटिस दिए गए हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…