मुंबई एअरपोर्ट पर 24 लाख रुपये के भारतीय नकली नोट जब्त…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

मुंबई एअरपोर्ट पर 24 लाख रुपये के भारतीय नकली नोट जब्त…

आतंकि गतिविधियों पर हो रही है जांच..

पाकिस्तान से लाये गये 2 हजार के नकली नोट..

मुंबई/महाराष्ट्र– मुंबई क्राइम ब्रांच ने नकली नोट के साथ मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक शख्स को गिरफ्तार किया है! इसके पास करीब 24 लाख के नकली नोट थे! 2000 के नकली नोट पकड़े गए है! आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि नकली रुपये पाकिस्तान के रास्ते दुबई और फिर मुंबई लाया गया हैं! यह नोट यहां पर किसे दिया जाना था और किस लिए इसका इस्तेमाल किया जाना था क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है! लेकिन देश की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच अतंकी एंगेल को नकार नहीं रही! साथ ही आरोपी के पाकिस्तान से लिंक की भी जांच की जा रही है!

आरोपी एअरपोर्ट से बाहर निकलने में कामयाब..

पुलिस ने बताया कि मुंबई से सटे, ठाणे जिला ,कलवा का रहने वाला 36 वर्षीय जावेद गुलाम नबी शेख सामान में छिपे नोटों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलने में कामयाब हो गया था! क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह नोट आतंकि गतिविधियों मे इस्तेमाल के लिए भारत में लाए जा रहे थे!

केंद्रीय एजेंसी से मिली थी सूचना..

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”केंद्रीय एजेंसियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच को जानकारी दी कि एक आदमी नकली भारतीय नोटों के साथ दुबई से मुंबई पहुंच रहा है! इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर एक बस स्टॉप के पास जाल बिछाया गया और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया!” मामले में जांच की जा रही है!

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…