दिल्ली में प्रचार का आखिरी दिन, मैदान में उतरेंगे निरहुआ, ग्रेट खली, साइना नेहवाल…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

दिल्ली में प्रचार का आखिरी दिन, मैदान में उतरेंगे निरहुआ, ग्रेट खली, साइना नेहवाल…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. आज आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)और कांग्रेस के स्टार प्रचार वोटरों को लुभाने के लिए अपना आखिरी दांव खेलेंगे. सुबह से शाम तक मैराथन प्रचार का दौर जारी रहेगा. चुनाव के मद्देनजर जहां बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद राजधानी में कैंप कर रहे हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के स्टार कैंपेनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे. उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी आखिरी दांव चलेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…