देश में सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयासः कलराज मिश्र…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

देश में सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयासः कलराज मिश्र…

शामली। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नागरिकता कानून पर ब्यान दिया है कि देश में सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान में हिंसा का कोई स्थान नही है। उन्होंने देश के संविधान की तुलना धर्म ग्रंथों से की।राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शामली के अपना घर आश्रम में निराश्रित लोगों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे। राज्यपाल ने यहां पर लोगों से संविधान का वाचन भी कराया। राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए देश के संविधान की तुलना धर्म ग्रंथों से की। कलराज मिश्र ने कहा कि लोग संविधान में अधिकारों की बात तो सब करते हैं, लेकिन हमारे कर्तव्य क्या हैं, इसकी जानकारी उन्हें नही होती। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारत का संविधान ही धर्म ग्रंथ हैं, लेकिन देश में लोग संविधान के विरूद्ध ही काम कर रहे हैं। नागरिकता कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में हिंसा करना गैर संवैधानिक है। देश में सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है, जो सही नही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…