दहेज लोभियों का समाज से बहिष्कार करने की शपथ ली गई

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार

दहेज लोभियों का समाज से बहिष्कार करने की शपथ ली गई

बंसत पंचमी पर हर्षोल्लास से सार्वजनिक सरस्वती पूजा महोत्सव मनाया गया

संवाददाता मुंबई। मुंबई के मीरा रोड भयंदर और अंधेरी मुंबई एमआईडीसी में गत दिवस बंसत पंचमी सार्वजनिक सरस्वती पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नव झारखंड फाउंडेशन संस्था एवं अनमोल शक्ति सेवा संस्था के द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस साल भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के पदाधिकारी झारखंड एवं अनेक राज्यों में दहेज से होने वाली समस्याओं को लेकर कहीं ना कहीं जागरुकता अभियान चला रहे हैं जिससे सभी समाज में दहेज प्रथा खत्म हो और बेटियों को इंसाफ मिले। दहेज प्रताड़ना से बेटियों को राहत मिले, दहेज के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं। इस तरह के सत्ता को समझना होगा हमारे समाज को हमारे नवयुवक साथियों से अनुरोध है कि 18 से 40 वर्ष के युवाओं से हम अपील करते हैं कि ना दहेज लेना है और ना देना है।संस्था के इस तरह के कार्य को देखते हुए संस्था के लोग आकर्षित हुए और दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नरेश पी यादव, दशरथ, मुकेश को सम्मानित किया गया और किशोरी राणा, नारायण महतो, अमर कुमार सिंह, वसंत एल दागी , सुरेश बैजनाथ वर्मा, कृष्णदेव साहू, सत्यदेव दागी एवं उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि हम सभी “दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ” के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। हम लोग हर समय दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ का साथ देंगे।
संघ के संचालक जितेंद्र बी यादव ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा हटाने के लिए चाहे जो भी कदम उठाना हो, चाहे कोई कुर्बानी देना पड़े हम देंगे और समाज से दहेज प्रथा मिटा कर रहेंगे। अंत में समाज से दहेज लोभियों का का बहिष्कार करने की शपथ ली गई।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…