मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 25 से 31 जनवरी, 2020 के बीच कुल 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 194 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर के श्री किशोर यादव, महराजगंज के श्री मोती चन्द्र गुप्ता, प्रतापगढ़ के श्री रमेश चन्द्र तथा बागपत के श्री शादाब आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…