दिल्ली में पड़ोसी ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता का परिवार पश्चिमी विनोद नगर में रहता है। परिवार की चाय की दुकान है।शुक्रवार को पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसने अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर उस पर पड़ गई तो आरोपी युवक वहां से बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची घर पहुंची और मां को मामले जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया