कोरोना से अनाथ बेटियों को वितरित किए गए लैपटॉप…

कोरोना से अनाथ बेटियों को वितरित किए गए लैपटॉप…

गाजियाबाद,। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कोरोना से अनाथ बेटियों को लैपटॉप वितरण किए। लैपटॉप पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कोरोना काल में अपने माता-पिता को गवाने वाले अनाथ बच्चों को लैपटॉप और सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत 18 लड़कियों को लैपटॉप वितरण किए गए। अब तक कुल कोरोना से अनाथ 130 बच्चों को लैपटॉप वितरण किए गए हैं। जिलाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि ज्यादातर लड़कियां स्कूल-कॉलेज जाती हैं। लैपटॉप मिलने से इन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी नहीं आएगी। मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कोरोना से अनाथ बच्चों की संबंधित अधिकारी लगातार काउंसलिंग करते हैं। उनकी जो भी समस्या होती है उसका समाधान किया जाता है।

मेधावी छात्राओं के नाम से होगी उनके घर की पहचान : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं शुबी गुप्ता, खुशी, अनामिका, मिल्ली, चित्रा चौधरी और काजल बघेल को उनके नाम की प्लेट दी गई। यह प्लेट वह अपने घर के गेट पर लगाएंगी। यानी उनके घर की पहचान उनके नाम से होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षित करना है। समाज में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो बेटियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…