आर्थिक संकट के बावजूद श्रीलंका का विदेश व्यापार 21 प्रतिशत बढ़ा…

आर्थिक संकट के बावजूद श्रीलंका का विदेश व्यापार 21 प्रतिशत बढ़ा…

कोलंबो,। श्रीलंका का निर्यात मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में 21 प्रतिशत बढ़ गया। वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे देश को इससे पांच अरब डॉलर की कमाई हुई।

श्रीलंका के निर्यात विकास बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी से जून के दौरान श्रीलंका के भारत को किए जाने वाले निर्यात में भी 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी हुई है। इस दौरान पशु चारा निर्यात में 19.26 प्रतिशत, सुपारी में 95.96 प्रतिशत और कपड़ा निर्यात में 47.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

श्रीलंका के लिए सबसे बड़े निर्यात बाजार के रूप में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीलंका का अमेरिका को निर्यात भी सालाना आधार पर 46.16 प्रतिशत बढ़कर 32.36 करोड़ डॉलर हो गया।’’

गौरतलब है कि 1948 में आजादी के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा संकट के कारण ईंधन की कमी से देश का निर्यात क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…