जिले में 24 घंटे के अंदर 66 लोगों को कुत्तों ने किया जख्मी…

जिले में 24 घंटे के अंदर 66 लोगों को कुत्तों ने किया जख्मी…

गाजियाबाद, 15 जुलाई। 24 घंटे में शहर के 66 लोगों को कुत्तों और बंदरों ने जख्मी कर दिया है। इनमें नौ बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने एंटीरेबीज वैक्सीन लगाने के साथ ही घायल 35 लोगों की मरहम-पट्टी करने के अलावा टिटनेस का टीका भी लगाया है। सीएमएस डा.मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रोज एआरवी लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रात को तीन से चार घायल लोग इमरजेंसी में भी भर्ती किए जा रहे हैं। उनका सुझाव है कि रात को और सुबह को सुनसान इलाकों में घूमने से बचें।

रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और आवासीय क्षेत्रों में मकानों की छतों पर बंदरों का झुंड घूमता रहता है। पेड़-पौधों की कमी से बंदर आवासीय क्षेत्रों में घूमते हैं। इसी क्रम में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से भी लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। नगर निगम क्षेत्र में ही 50 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। जिले में इनकी संख्या डेढ़ लाख है। 15 दिन में 904 ने लगवाई एआरवी : एक से 15 जुलाई के बीच शहर के 904 लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुत्तों-बंदरों के बढ़ते आतंक के चलते पीएचसी और सीएचसी पर भी एआरवी सेंटर खोल दिए हैं।

कुत्ते-बंदरों द्वारा एक दिन में घायल किए गए बच्चों का विवरण

नाम उम्र क्षेत्र

माही नौ वर्ष इंदिरापुरम

लक्ष्य 10 वर्ष भीमनगर विजयनगर

सोनम 11 वर्ष हरसांव

श्याम पांच वर्ष महाराजपुर

रजत 14 वर्ष सर्वोदयनगर

निकिता 12 वर्ष बजरिया

नमन 14 वर्ष पटेलनगर

पूर्वी चार वर्ष मोहननगर

कात्या सात वर्ष चिपियाना

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…