अमेरिकी दूत ने घटना पर चिंता जताई…

अमेरिकी दूत ने घटना पर चिंता जताई…

वाशिंगटन,। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के अमेरिकी दूत रशद हुसैन ने भारत में कई धार्मिक समुदायों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका सीधे भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है। हुसैन ने उदयपुर में दर्जी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि हम मिलकर कार्य करें। सभी नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ें। वाशिंगटन में गुरुवार को एक कार्यक्रम में हुसैन ने कहा कि उनके पिता 1969 में भारत से अमेरिका आए थे। इस देश ने हमें सब कुछ दिया लेकिन मैं भारत से प्रेम करता हूं। वहां रोजाना जो होता है, उस पर नजर रखता हूं। हुसैन ने कहा कि अमेरिका, भारत में कई धार्मिक समुदायों को लेकर चिंतित है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…