मामा और भांजे के बीच खुनी संघर्ष, दो घायल , एक गिरफ्तार

लखनऊ। हिन्द वतन समाचार…

मामा की बेटी से करना चाहता था शादी, मना करने पर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में एक कलयुगी भांजे ने अपने मामा को गुरुवार को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज़ सुनते ही आस पास हड़कम्प मच गया। इसके बाद भी जब भांजे की क्रूरता नहीं मानी तो भांजे ने मामा पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। गोली लगने से मामा घायल होकर गिर गया। जिस दौरान मामा और भांजे दोनों घायल हो गए। मामा भांजे की बीच हुए खुनी संघर्ष की सूचना घरवालों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बहराइच के ग्राम रामगांव थाना क्षेत्र के कहारन पुरवा निवासी जुगुल को उसके ही भांजे ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी जुगुल की पत्नी रामवती ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जुगुल को प्रमोद पुत्र लल्लन निवासी ग्राम डिहवा कला थाना बौण्डी बहराइच ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद भी जब वह संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने पीड़िता पति पर चाकू से भी प्रहार किया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना को आरोपी ने इसलिए अंजाम दिया क्योंकि आरोपी प्रमोद उनकी पुत्री नीलम से विवाह करना चाहता था। लेकिन बेटी की शादी दूसरी जगह तय गई है। इससे नाराज होकर आरोपी ने कहारन पुरवा आकर जान से मारने की नियत से पहले देशी कट्टे से गोली मारी उसके बाद चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद वह स्वयं पुलिस बल साथ मौके पर गए। यहां दोनों को चिकित्सीय उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभियुक्त प्रमोद पुत्र लल्लन को हिरासत मे लेकर कट्टा 315 बोर एक कारतूस फायर शुदा 315 बोर व अदद चाकू बरामद कर लिया गया।अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के डिस्चार्ज होते ही उसे जेल भेजा जायेगा।

आमिर अब्बास की रिपोर्ट…