*महिला सिपाही रुचि सिंह का था नाले में मिला शव*

*महिला सिपाही रुचि सिंह का था नाले में मिला शव*

*दो दिन से ड्युटी से गायब थी: शव की शिनाख्त होने के बिद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

*मृतका रुचि सिंह चौहान (फाइल फोटो)*

*लखनऊ/उत्तर प्रदेश।* दो दिन पूर्व पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत माटी गाँव मे पांच फीट गहरे पानी से भरे नाले से बरामद हुई महिला के शव की शिनाख्त शनिवार को हुई तो पता चला कि मृत महिला कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग की कॉन्स्टेबल (25 वर्षीय) रुचि सिंह चौहान थी। रुचि सिंह की तैनाती बाराबंकी में थी, उसको कुछ समय पूर्व पुलिस हेड क्वार्टर से संबद्ध किया गया था। 13 तारीख से रुचि सिंह ड्यूटी से गायब थी और मोबाइल भी स्विच ऑफ था।

पुलिस हेड क्वार्टर अनुभाग 3 के अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रुचि सिंह की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व गुरुवार को पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत माती गांव के पास 5 फीट गहरे नाले में शव मिला था। शनिवार को मृतका रुचि सिंह चौहान के शव की शिनाख्त मृतका के कपड़ो के आधार पर मृतिका की एक सहेली के द्वारा की गई। शव.की शिनाख्त होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रुचि सिंह की हत्या किसने और क्यों की और शव को पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में किसने फेंका। मृतका के शरीर पर चोट के कोई जिहिरा निशान नजर नहीं आ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह पता चलेगा कि रुचि सिंह की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया या फिर रुचि सिंह किसी हादसे का शिकार हो गईंं। पुलिस के अनुसार मृतका नजीबाबाद में रहने वाले योगेंद्र पाल सिंह की बेटी थीं। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को पुलिस ने सूचना देती है।