उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज डी.ए.वी. कॉलेज, लखनऊ में श्री गुरु…

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज डी.ए.वी. कॉलेज, लखनऊ में श्री गुरु…

नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश वासियो को बधाई दी…

लखनऊ 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज डी.ए.वी. कॉलेज, लखनऊ में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश वासियो को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प में सेवाएं दे रहे चिकित्सको को सम्मानित भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व और देव दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूँ कि यह पवित्र पर्व आप सब के जीवन को सुख, समृद्धि एवं शांति से भर दे।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इसके उपरांत सी ब्लॉक, राजाजीपुरम लखनऊ स्थित अंडरपास चौराहे का नाम भगवान “परशुराम चौक” के नामकरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस चौराहे पर भगवान परशुराम के फरसे का अनावरण भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के नये नये आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं का तेज़ी से विकास किया गया है। विगत साढ़े चार वर्षों में युवाओं को साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियाँ दी गयी जबकि लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक संविदा की नौकरियां भी दी गई है। प्रदेश सरकार सभी के लिए समान भाव से कार्य कर रही है कहीं किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक, पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, शिवपाल सावरिया, राजेश मालवीय, नागेंद्र सिंह, संतोष राय, सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…