नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार…

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, परिवारीजनों के न होने पर घर जाकर करता था दुष्कर्म…

लखनऊ/मेंगलुरु। कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक में एक नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ऑटोरिक्शा चालक नौफल के रूप में हुई है। नौफल ने 2018 में पीड़िता से दोस्ती की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद जब नाबालिग के परिजन घर पर नहीं होते थे, तब वह उसके घर जाता था।
ऐसा आरोप है कि युवक ने पीड़िता के साथ अपने अंतरंग क्षणों के वीडियो भी बना लिए थे और उसे वह धमकी देकर प्राय: उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। लड़की ने यह पूरे मामले के बारे में अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद उन्होने पुलिस में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बाल यौन संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,