तैमूर को लेकर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, सुनकर दंग रह गए अक्षय कुमार और करण जौहर

करण जौहर के पॉप्युलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6 इन दिनों अपनी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को लेकर करन जौहर काफी चर्चे में रहते हैं क्योंकि वो इस शो के जरीए वो कई बॉलीवुड स्टार्स के राज उगलवाते हुए नजर आते हैं।  करन के इस शो में बॉलीवुड सितारे जोड़ी में आते हैं। इन्ही में से एक, अक्षय ​कुमार और रणवीर सिंह की स्टार जोड़ी उनके शो पर मेहमान बन कर आई। इसी बीच रणवीर ने सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे लेकर काफी बातें की जा रही हैं। रणबीर कपूर ने खुसाला कि वो खुद भी तैमूर के फैन है। रणवीर अपने बुढापे में तैमूर के साथ काम करने की इच्छा बता है। वो भी ऐसे रोल में …।

चैट शो में रणवीर सिंह से जब रैपिड राउंड में करण जौहर सवाल करते हुए पूछते हैं, ‘अगर आपको किसी एक खान के साथ काम करने का मौका मिले तो आप किसके साथ काम करने चाहेंगे- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान’। तो इसके जवाब में कि तो इसके जवाब में हाजिरजवाब रणवीर सिंह तुरंत कहते हैं, ‘क्या मैं कोई और खान का नाम ले सकता हूं। तैमूर, जब तैमूर एक्टर बन जाएगा तो मैं उसके पिता का रोल करना चाहूंगा और वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा।’ रणवीर के इस जवाब को सुनकर अक्षय कुमार जोर-जोर से हंसने लगे। वहीं उनके इस हाजिरजवाबी अंदाज के करण जौहर और अक्षय कुमार भी कायल हो उठे। करन के शो अक्षय कुमार और रणबीर सिंह काफी मस्ती करते हुए दिखें।

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी फैन है। करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की जैसे ही कोई नई फोटो सामने आती है, इंटरनेट पर हंगामा मच जाता है। जैसे-जैसे नन्हें नवाब बढ़ रहे हैं उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है।