बिजली कर्मियों की जबरन ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन

बिजली कर्मियों की उत्तराखंड में ड्यूटी लगाने पर प्रदर्शन

फरीदाबाद, 06 अक्टूबर। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड का निजीकरण करने के विरोध में उत्तराखंड के कर्मचारियों की ओर से आज से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी

बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय पर किया जा रहा है। कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों

की उत्तराखंड में जबरन ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ओल्ड फरीदाबाद मंडल के प्रधान लेखराज चौधरी ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कर्मचारियों की

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

चौकाने वाली घटना, पति बना आत्मघाती हमलावर…

हड़ताल को विफल करने के लिए दूसरे राज्य के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों में फूट डलवाकर निजीकरण करना चाहती है। उत्तराखंड में

ड्यूटी लगाने से यहां के कर्मचारियों की सुरक्षा को भी खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उत्तराखंड में बिजली विभाग का निजीकरण नहीं करना चाहिए। निजीकरण से जनता का भी भला होने वाला नहीं है। वहीं यहां के कर्मचारियों की उत्तराखंड में लगाई गई ड्यूटी रद्द करनी चाहिए। विरोध-प्रदर्शन में काफी संख्या में बिजली कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

हवाई अड्डे पर कुछ देर धरना देने के बाद राहुल गांधी अपने वाहन से लखीमपुर रवाना…