लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन

लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन

फरीदाबाद, 06 अक्टूबर। उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में बुधवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय के सामने इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्च जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मानवता खो दी है। लोगों को सरेआम कुचला जा रहा है। सरकार को तुरंत ही तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

चौकाने वाली घटना, पति बना आत्मघाती हमलावर…