दिल्ली में पारा चढ़ा

दिल्ली में पारा चढ़ा

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा चढ़ा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गयी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35

डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को उन्होंने मंगलवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी थी। मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है जिससे संकेत मिलता है कि सब ठीक है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला गेस्ट हाउस कर्मचारी का शव…