बिहार जलनायक’ विनोद कुमार मिश्र का सम्मान किया गया…

बिहार जलनायक’ विनोद कुमार मिश्र का सम्मान किया गया…
 
वाराणसी : संस्थान बरेका के तत्वाधान में “ जलनायक” विभूषण से सम्मानित वरिष्ठ कवि व गीतकार डॉ० विनोद कुमार मिश्र ‘कैमूरी’ जी के वाराणसी आगमन पर उनका सम्मान किया गया तथा उनके मुख्य आतिथ्य  में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया I सर्वप्रथम माँ सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात काशी काव्य संगम के मार्गदर्शक सुप्रसिद्ध गज़लकार महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार ने माल्यार्पण कर, काशी काव्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख़लाक़ भारतीय ने अंगवस्त्रम दे कर तथा संस्थान,सचिव आलोक कुमार सिंह ने पुस्तक दे कर जलनायक विनोद कुमार मिश्र का स्वागत और सम्मान किया I स्वागत सम्मान के पश्चात कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे श्रीमती मणिबेन द्विवेदी, कुमुद मिश्रा, नसीमा निशा, करुणा सिंह तथा सर्वश्री विकास विदिप्त, मिथिलेश मिट्ठू, महेंद्र अलंकार, आलोक सिंह ‘बेताब’, अख़लाक़ भारतीय इत्यादि कवियों ने अपना काव्य पाठ किया I इस अवसर पर मुख्य अतिथि“ जलनायक” डॉ० विनोद कुमार मिश्र ‘कैमूरी’ महोदय ने कहा कि आज के आधुनिक समाज में लोग बड़ी बड़ी इमारते ताल पोखर पाट कर खड़ी तो कर ले रहे है परन्तु पानी पीने को कहा से मिलेगा, ये नहीं सोच रहे है | कई कई जगहों पर तो सरकार को बोरिंग हेतु प्रतिबन्ध लगाना पड रहा है क्योकि कई सौ फीट नीचे जाने पर भी पानी नहीं मिल रहा है I हमें अपने ताल पोखर को उसी प्रकार बचाकर रखना है जिस प्रकार हम अपने बच्चो को सहेज कर रखते है I अपने कथन के बाद मुख्य अतिथि ने अपनी कविताओं से सभी को आनंदित किया I कार्यक्रम का संचालन अख़लाक़ भारतीय ने तथा अतिथियों का स्वागत संस्थान सचिव अलोक कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव संस्थान पी के दीक्षित ने किया I

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…