बस चालक ने महिला यात्री से छेड़खानी की…

बस चालक ने महिला यात्री से छेड़खानी की…

नोएडा। सेक्टर-37 के पास मिनी बस के चालक द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सोमवार रात मैनपुरी से बस में सवार होकर नोएडा आ रही थीं। वह बस से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतरी थीं। यहां से वह सेक्टर-37 के लिए मिनी बस में सवार हो गईं। रात 10 बजे करीब मिनी बस का चालक उन्हें लेकर सेक्टर-37 लेकर पहुंचा।

महिला का आरोप है कि जब वह बस से उतरकर घर जाने लगीं तो चालक ने उन्हें रोक लिया। वह बस को सेक्टर-44 के पास सर्विस रोड पर सुनसान जगह ले गया। यहां पर आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। जब महिला ने उसकी करतूत का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिर महिला ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दस्तगीर खान के रूप में हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…