संदिग्ध हालात में दो महिलाएं लापता…

संदिग्ध हालात में दो महिलाएं लापता…

नोएडा। बरौला गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पहले उनकी 18 वर्षीय पत्नी सावित्री घर से बिना बताए कहीं चली गईं। घर से सामान भी गायब है। छह माह पहले ही उनकी सावित्री से शादी हुई थी। बरौला गांव निवासी दीप ने थाने में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सरिता 24 सितंबर से घर से लापता है। उसकी उन्होंने काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…