अलकनंदा घाट पर गेट लगाने के विरोध में प्रदर्शन

अलकनंदा घाट पर गेट लगाने के विरोध में प्रदर्शन

हरिद्वार, 27 सितंबर। अलकनंदा घाट पर सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने हर किसी के आवागमन पर प्रतिबंधित कर घाट के बीचों बीच लोहे का गेट लगवा दिया गया है। इसका तीर्थनगरी में जबरदस्त विरोध हो रहा है। भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अलकनंदा घाट पर गेट के सामने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया।

 

इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दखल देने की मांग की है। चोपड़ा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का तुगलकी फरमान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार गंगा के घाटों का सौन्दर्यकरण नमामि गंगे योजना के तहत कर रही है। अलकनंदा घाट पर गेट लगाने से आम जनता कोकठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

संजय चोपड़ा ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के आला अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर विकल्प के रूप में चैनल गेट और घूमने वाले गेट की व्यवस्था करें, अन्यथा इस विषय में हाई कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी।

 

प्रदर्शनकारियों में गौरव चौधरी, राजेंद्र पाल, लालचंद सिंह, ऋषि पाल, भोला यादव, विजय गुप्ता, विनय वर्मा, जय सिंह बिष्ट, गौरव गोयल, सौरभ कश्यप, रामकिशोर रावत, सुनील बिष्ट, राहुल, मोनू, कमल अरोड़ा, सतीश अग्रवाल, रमेश कुमार बृजपाल, पवन शर्मा, मोहनलाल और मनोज मंडल प्रमुख हैं।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट