पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

गोलाघाट (असम)। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से बंद पड़े राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा को पर्यटकों की खातिर आगामी एक अक्टूबर से खोल दिया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा राष्ट्रीय उद्यान को खोले जाने की जानकारी दिए जाने के बाद राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े लोगों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। कोरोना की वजह से काफी लंबे समय से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान बंद था। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान खोले जाने की जानकारी मिलने पर पर्यटन उद्योग से जुड़े जीप सफारी, होटल, रेस्टोरेंट का कारोबरा करने वाले लोगों के बीच प्रसन्नता का माहौल देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हर वर्ष हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एक सींग वाले गैंडों के अलावा अन्य वन्य जीवों को देखने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं। पर्यटकों के उद्यान में आने से राज्य सरकार के साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग और उद्यान के आसपास के लोगों की रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। कोरोना के चलते असम पर्यटन को पिछले दो वर्षों में भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार पर्यटन उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए विशेष कदम उठा रही है।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट