सीनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 से

झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 से

सिमडेगा। उत्तर प्रदेश में आयोजित 11वीं महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए हॉकी झारखंड के चयनित 31 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 सितंबर से सिमडेगा में शुरू होगा। कैंप के लिए चयनित सभी खिलाड़ी हॉकी

सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को रिपोर्ट करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ी झारखंड टीम से चयनित किए जाएंगे। चयनित टीम झांसी में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंजलि बिंझिया, रेशमा

सोरेंग,अलबेला रानी टोप्पो, दिप्ती टोप्पो, रीमा बखला, सम्मी बड़ा, अंजू केरकेट्टा, रोशनी डुंगडुंग, अनिमा तिरु, मरियम सोरेंग, दिव्या डुंगडुंग, नमिता खलखो, नीतू कुमारी, सीता मनी टोपनो, विनीता तिर्की, सिमता मिंज, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, सुभाषी हेमरोम, सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, पूनम बरला, अलका डुंगडुंग (जूनियर), नील प्रोजिता मांझी, कुनूल भेंगरा, रूमाना खातून, सोनामती कुमारी, अजंती कुमारी, एंटोनिया सोरेंग, स्मिता टेटे और अंशु लकड़ा शामिल हैं।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट