श्रीमंत शंकरदेव संघ सेवा वाहिनी के रजत जयंती समारोह की तैयारी

काकी में श्रीमंत शंकरदेव संघ सेवा वाहिनी के रजत जयंती समारोह की तैयारी

होजाई (असम)। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन श्रीमंत शंकरदेव संघ के सेवा वाहिनी की रजत जयंती महोत्सव का आयोजन होजाई जिला के लंका थानांतर्गत काकी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सेवा वाहिनी की होजाई जिला समिति के नेतृत्व में आगामी 8 एवं 9 अक्टूबर को एक नंबर काकी खेल मैदान में दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत

रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए श्रीमंत शंकरदेव संघ के होजाई जिलाध्यक्ष सोनाराम डेका ने गुरुवार को काकी के एक नंबर खेल मैदान में मुख्य मंडप के निर्माण का का कार्य पूजा-अर्चना के बीच विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर सेवा वाहिनी के मुख्य अधिनायक तपन कुमार राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट