मृत मिली व्हेल को दफनाया गया

मृत मिली व्हेल को दफनाया गया

मुंबई। पालघर के वसई में मार्डेस बीच पर अरब सागर से करीब 30 टन वजनी और 40 फुट लंबी व्हेल का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने व्हेल का शव जब देखा, वह तेजी से सड़ रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में घुटन वाली बदबू आ रही थी।

लोगों ने वन अधिकारियों को बुलाया, लेकिन मृत प्राणी का शरीर पहले से ही अत्यधिक विकृत हो चुका था। वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि यह विशाल समुद्री जीव अगस्त में मर गया होगा। तब उच्च ज्वार के दौरान लहरों ने उसे

समुद्र तट पर फेंक दिया होगा। एक अधिकारी ने बताया कि विशाल और भारी शव को निकालना और निपटाना बहुत मुश्किल था। इसलिए हम इसे समुद्र तट पर ही दफना रहे हैं। इससे आवारा कुत्तों को इसे खाने से रोका जा सकेगा और बदबू से छुटकारा मिल सकेगा। इस बीच मृत व्हेल के साथ सेल्फी एवं वीडियो के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट