शर्मनाक : फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म

शर्मनाक : फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पंजाबी बाग थाना पुलिस दुष्कर्म व संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला परिवार के साथ जनकपुरी में रहती है। महिला ने बताया कि 2019 में उसे फेसबुक पर आरोपी बृजेश ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

शिकायत के अनुसार, बृजेश ने बताया कि वह स्कूल में महिला के साथ पढ़ चुका है। इसके बाद महिला ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों में बातें होने लगीं। एक दिन आरोपी ने महिला को यह कहकर पंजाबी बाग बुलाया कि वहां स्कूल के दिनों के कई और दोस्त होंगे। महिला पहुंची तो आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। गाड़ी में बैठने के बाद महिला को आरोपी ने

कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के दौरान आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उसने कई बार संबंध बनाए। 5 सितंबर को आरोपी ने फिर महिला को धमकी देकर बुलाया और दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने पति को वारदात की जानकारी दी। 11 सितंबर को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट