सैलून संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी का नहीं लगा सुराग

सैलून संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी का नहीं लगा सुराग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निर्माणाधीन इमारत में हुई सैलून संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर रुपये के लेनदेन में सैलून संचालक की हत्या की

थी। पुलिस की टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हैं। मिलक लच्छी गांव में किराए के मकान में रहने वाले सैलून संचालक साबिर की 12 सितंबर को निर्माणाधीन इमारत की 20वीं मंजिल पर ले जाकर हत्या कर दी गई थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। मुख्य आरोपी विनोद अभी फरार है।

जावेद ने पुलिस को बताया था कि विनोद और साबिर के बीच 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उसने विनोद के साथ मिलकर साबिर की हत्या की थी। कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी विनोद की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट