जल बोर्ड कर्मचारी पर चाकूओं से हमला,दो पकड़े

जल बोर्ड कर्मचारी पर चाकूओं से हमला,दो पकड़े

नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बीते रविवार के दिन एक जल बोर्ड कर्मचारी को चाकू से कई वार कर लूटपाट की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिट्टू और सोनू उर्फ बंटी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और पीडि़त का लूटा हुआ मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस आरोपियों के गैंग के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता मो. युनिस जोकि ए ब्लॉक सुल्तानपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता है। वह जल बोर्ड में नौकरी करता है।

बीते बीते पांच सितंबर सुबह साढ़े चार बजे जब तीन आरोपियों ने उसको इलाके में जबरन रोककर लूटपाट की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की,चिल्लाने पर उसके चाकू से कई वार किये थे। युनिस सडक़ पर खून से लथपथ हालत में गिर गया था। बदमाश उसका फोन और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युनिस खून से लथपथ हालत में नजदीक के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी। पुलिस ने युनिस के परिवार को वारदात की जानकारी दी थी। सुल्तानपुरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसएचओ मनोज के निर्देशन में एएसआई परमानंद कांस्टेबल अमित और हरपाल को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। शुरूआती जांच में पुलिस टीम ने वारदात के आसपास लगे पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही ऐसी वारदात करने बदमाशों की लिस्ट तैयार कर उनके बारे में जानने की कोशिश की गई। कई संदिगधों से भी पूछताछ की गई। इस बीच एक पुख्ता सूचना के बाद पकड़े गए दोनों बदमाशों को इलाके से ही पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वारदात को उन्होंने अपने एक और साथी के साथ अंजाम दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिन्द वतन’ समाचार की रिपोर्ट