मध्यप्रदेश किसान संगठनों की आनलाइन महापंचायत आज…

मध्यप्रदेश किसान संगठनों की आनलाइन महापंचायत आज…

15 सितंबर को सिवनी में भारत बंद के संबंध में बैठक…

सिवनी/ तीन किसान विरोधी काले कानून को लेकर किसान आंदोलन के 10 माह पूरे होने जा रहे है।सँयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान मजदूर ओर समाज सेवा से जुड़े आंदोलन का समर्थन कर रहे सभी संगठन सँयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को ऐतिहासिक भारत बंद की तैयारी में लग गए है।किसान मोर्चा सिवनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेश पटेल ने बताया कि आज 12 सितम्बर रविवार को को 11 बजे से प्रदेश स्तरीय समीक्षा व रणनीति को लेकर आनलाइन बैठक आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश के सभी संगठनों से 27 सितंबर ऐतिहासिक भारत बंद सफल बनाने हेतु सुझाव मांगे है राजेश पटेल ने आगे बताया कि सँयुक्त किसान मोर्चा किसी भी राजनीतिक दल को इस संबंध में पत्र व्यवहार नहीं किया जा रहा है ।राष्ट्र हित मे वर्तमान हालात को मद्देनजर रखते हुए लोकतंत्र के हत्या के रक्षार्थ नैतिकता के आधार पर भारतीय नागरिक होने के नाते समर्थकों का स्वागत है। वही 15 सितंबर को डी.डी. वासनिक के निज निवास स्थानीय भैरोगंज सिवनी में एक बैठक आयोजित की गई है।किसान नेता पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता आराधना भार्गव ,प्रदेश महामंत्री भगवत परिहार,किसान सभा के बादल सरोज,पहलाद बैरागी ,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासभा के किसान नेता रवि दत्त ,शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्का जी, भारतीय किसान यूनियन के संभागीय प्रभारी संतोष राय ने अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है।

समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ
राजेश पटेल
मीडिया प्रभारी
सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी
9425176288

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…