नाव हादसा: एक मछुआरा लापता

नाव हादसा: एक मछुआरा लापता

मंगलुरु, 11 सितंबर। कर्नाटक के मंगलुरु में पनांबुर तट पर तेज हवाओं के कारण मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूबने की घटना में एक मछुआरा लापता है जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापता मछुआरे की पहचान कस्बा बेंगरे के शरीफ के रूप में हुई है। वहीं चार अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

सूत्रों ने बताया कि ये सभी आज सुबह मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। यह दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई। लापता मछुआरे की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है।