ई-रिक्शा चलाने की आड़ में गांजा की तस्करी, गिरफ्तार

ई-रिक्शा चलाने की आड़ में गांजा की तस्करी, गिरफ्तार

नोएडा, 09 सितंबर। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बॉटनिकल गार्डन के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश ई- रिक्शा चलाने की आड़ में गांजा बेचता था। थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बोटैनिकल गार्डन मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास से अमन चौधरी पुत्र भगवान

चौधरी निवासी दल्लूपुरा दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके ई- रिक्शा के अंदर से 2 किलो गांजा मिला। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि दिन में वह ई- रिक्शा चलाता है। ई -रिक्शा के अंदर छुपा कर वह दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इसके कुछ साथियों के नाम के बारे में पता चला है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।