इस दिन रिलीज होगा निक्की तंबोली और अर्जुन कानुंगो का सॉन्ग “दिल किसी से” 

इस दिन रिलीज होगा निक्की तंबोली और अर्जुन कानुंगो का सॉन्ग “दिल किसी से” 

मुंबई, 05 सितंबर। बिगबॉस 14 की फाइनलिस्ट रह चुकीं निक्की तंबोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो “दिल किसी से” में दिखाई देने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की की जोड़ी सिंगर अर्जुन कानुंगो के साथ जमेगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले है।

निक्की अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं है और दिलचस्प बात तो यह है कि अबतक के रिलीज हुए उनके सभी म्यूजिक वीडियो हिट हुए हैं। “दिल किसी से” सॉन्ग की अनाउंसमेंट जब से की गई है, तभी से निक्की और अर्जुन के फैंस बेसब्री से गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आज तंबोली ने गाने की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यह रोमांटिक सॉन्ग 9 सितंबर को रिलीज होने वाला है। उन्होंने गाने की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया और

रोमांटिक पोस्टर भी रिवील किया है। पोस्टर जारी करते हुए निक्की ने लिखा, “तुम्हारी ऑखों में देखना ही प्यार है। स्टे ट्यून्ड, 9 सितंबर।” नए पोस्टर में निक्की और अर्जुन रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहें हैं। दोनों एक-दूसरे की ऑखों में खोए हुए हैं। अपकमिंग रोमांटिक सॉन्ग “दिल किसी से” को अर्जुन ने ही गाया है जबकि लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखें हैं। गाना 9 सितंबर को सारेगामा के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। अब तो दोनों के फैंस को सिर्फ 9 सितंबर का इंतजार है।