उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,मैग्नम प्लाज़ा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के…

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,मैग्नम प्लाज़ा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के…

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा व्यापारियों को एकजुट करने की शपथ ली…

अंकुर रस्तोगी ने अध्यक्ष, प्रतीक भटनागर ने-महामंत्री, अंकित रस्तोगी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली…

शपथ ग्रहण समारोह में एडीसीपी पूर्वी एस एम कासिम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे…

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई…

व्यापारियों की सहायता के लिए पुलिस 24 ×7 तैयार: एडीसीपी पूर्वी…

व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: एडीसीपी…

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संजय गुप्ता…

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को मैग्नम प्लाजा कंपलेक्स, फन मॉल के सामने, गोमती नगर के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने एवं हर समय संघर्ष करने की शपथ ली शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एडीसीपी पूवी एस एम कासिम मौजूद रहे तथा पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई मुख्य अतिथि एडीसीपी पूर्वी ने समारोह में बोलते हुए कहा व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा व्यापारियों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन 24×7 तैयार है उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा अब समय आ गया है कि सभी जाति धर्म के व्यापारी एकजुट होकर अपने वोट की चोट से अपनी समस्याओं पर प्रहार करें, ऐसा करने से निश्चित रूप से समाधान होगा उन्होंने सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या में तुरंत पहुंचने का आह्वान किया तथा कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती के प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, पत्रकारपुरम के अध्यक्ष गिरीश भार्गव, नगर उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ,खुर्रम नगर के व्यापारी नेता संत शरण वमाॅ मौजूद रहे
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के पद पर अंकुर रस्तोगी, महामंत्री के पद पर प्रतीक भटनागर, कोषाध्यक्ष के पद पर अंकित रस्तोगी, उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष सिंह, संगठन मंत्री के पद पर विजय चौरसिया, मंत्री के पद पर शोएब खान, विधि सलाहकार के रूप में किशोर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इरफान, सलमान बेग एवं विवेक सिंह ने शपथ ली संजय गुप्ता

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…