कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए आयोजित की थी रैली…

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए आयोजित की थी रैली…

आपस में ही भिड़ गईं पार्टी की दो महिला नेता…

जमकर हुई मारपीट…

गुजरात:- गुजरात के भावनगर में कांग्रेस की वर्तमान और पूर्व महिला अध्यक्ष के बीच बुधवार शाम को जबर्दस्त मारपीट हो गई। दरअसल, कांग्रेस ने शहर में एक रैली का आयोजन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई और बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

कंसारा विध्वंस को लेकर आयोजित हुई थी रैली

बता दें, भावनगर शहर की कंसारा नदी पर रिवरफ्रंट बनना है। इस नदी के किनारे तकरीबन 7 किलोमीटर के दायरे में 3000 मकान बने हुए हैं, जिनमें से पंद्रह सौ मकानों को गिराने का नोटिस दिया गया है। इसी के लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए रैली का आयोजन किया था।

पूर्व मेयर ने जड़ दिया थप्पड़

वर्तमान में शहर महिला प्रमुख और जिला पंचायत की शिक्षण समिति की पूर्व चेयरमैन नीताबेन राठौड़ व पूर्व मेयर पारुलबेन त्रिवेदी भी रैली में मौजूद थीं। इसी दौरान दोनों किसी बात पर भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया और इसी दौरान पारुलबेन ने नीताबेन को थप्पड़ जड़ दिया और फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान पूर्व मेयर पारुल त्रिवेदी की आंख में चोट भी लग गई।

पार्टी में दबदबे को लेकर चल रहा है विवाद

पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में दबदबे को लेकर दोनों महिला नेताओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। हालांकि, सरेआम हाथापाई करने के बावजूद पार्टी द्वारा दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से कार्यकर्ता नाराज हैं, क्योंकि, सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी उठापठक को लेकर किरकिरी हो रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…